{"_id":"5a21a9c9e6490e2a00a44a9d0e939744","slug":"beaten-by-wife-father-and-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को लेने गया था, ससुर और साले ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को लेने गया था, ससुर और साले ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Thu, 08 May 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के बब्याल क्षेत्र में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल अपने परिवार सहित आया। किसी बात पर ससुराल के लोग भड़क गए और उन्होंने दामाद की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में युवक को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
घायल के जीजा ने बताया कि उसका साला यमुनानगर के एक कॉलेज में शिक्षक है। वह अपने परिवार सहित बुधवार को कैंट के बब्याल क्षेत्र में अपनी पत्नी और बच्चे को लेने के लिए ससुराल आया था।
विज्ञापन
सभी लोग गाड़ी से युवक के ससुराल पहुंचे। युवक अपने ससुर से बात कर रहा था जो बहस में बदल गई। इतने में युवक का साला भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद साले और ससुर दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की मगर बात नहीं बनी। इसके बाद युवक को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
फिलहाल मारपीट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर, महेश नगर पुलिस के एसएचओ रजनीश ने बताया कि इस घटना की सूचना मिल चुकी है। युवक के बयान लेने के लिए टीम चंडीगढ़ जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।