{"_id":"5c051a7fbdec2241a111bb07","slug":"auto-driver-climb-auto-on-asi-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः चालक ने एएसआई पर चढ़ाया ऑटो, मामला हुआ दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः चालक ने एएसआई पर चढ़ाया ऑटो, मामला हुआ दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना( पंजाब)
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऑटो को रोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पर ऑटो चढ़ा दिया। दरअसल, एएसआई ने ऑटो को भीड़ वाले इलाके में जाने से रोका था। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने एएसआई मेजर सिंह की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक न्यू शक्ति नगर निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एएसआई मेजर सिंह की ओर से थाना डिवीजन नंबर चार में दी गई शिकायत के मुताबिक वह जोन वन में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। रविवार को छु्ट्टी का दिन था और बाजार में काफी भीड़ थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की तरफ से वाहनों हो दूसरी तरफ मोड़ा जा रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां से ऑटो लेकर गुजर रहा था। उसने आरोपी को पीछे मुड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
इससे गुस्सा आरोपी चालक राहुल ने उस पर ही ऑटो चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार होने लगा। अन्य पुलिस मुलाजिमों ने पीछा कर ऑटो चालक राहुल को काबू कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई जनक राज ने बताया कि आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके अलावा उसका ऑटो भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।