{"_id":"5c05558bbdec2241563e439b","slug":"attacked-on-a-prisoner-in-ludhiana-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः जेल में साथी कैदियों ने युवक पर किया हमला, गंभीर घायल...मामले की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः जेल में साथी कैदियों ने युवक पर किया हमला, गंभीर घायल...मामले की जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी को उसके साथी कैदियों ने सोमवार की दोपहर को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। जेल कर्मचारी घायल कैदी रंजीत सिंह (21) को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे वापस जेल भेज दिया। मामले की जानकारी होते ही चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रंजीत सिंह जगरांव का रहने वाला है और थाना जगरांव सिटी में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। करीब दो महीने पहले अदालत की तरफ से उसे चार साल की सजा हुई थी। रंजीत के मुताबिक उसकी साथी कैदियों के साथ रंजिश चल रही थी। वह सोमवार की दोपहर को अपनी बैरक में आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन कैदी उसके पास आए और आते ही मारपीट करनी शुरु कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने उसे लोहे के डोल और कड़े से हमलाकर घायल कर दिया। रंजीत के चिल्लाने की आवाज सुन कर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और बीच बचाव कर रंजीत को बाहर ले आए। उसे जेल के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत देख कर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई सुदर्शन ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आया है। जेल में जाकर जांच करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन