फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on the head of the constable in chandigarh

चंडीगढ़ः झगड़े की सूचना पर मामला सुलझाने पहुंचे कांस्टेबल का सिर फोड़ा, दो लोग गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Attack on the head of the constable in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ के सेक्टर-7 के एससीओ नंबर-12 के समीप बीते शुक्रवार देर रात कुछ लोगों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल पर ही एक ने हमला कर दिया। हमलावरों का निशाना बने कांस्टेबल की पहचान पीसीआर में तैनात परमिंदर कुमार के रूप में हुई। ऑक्सीजन के सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर तीन युवकों के बीच मारपीट रुकवाने की कोशिश में एक हमलावर ने हाथ में पहने कड़े से कांस्टेबल परमिंदर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। 

विज्ञापन


साथी पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को वारदात की सूचना देने सहित घायल कांस्टेबल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने घायल कांस्टेबल की शिकायत पर ड्यूटी के दौरान पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने और कांस्टेबल से मारपीट के आरोपियों पर केस दर्ज किया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मूल रूप से खरड़ निवासी एवं सेक्टर-7 में काम करने वाले 48 वर्षीय रवि गिरि और गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता कांस्टेबल परमिंदर कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सेक्टर-7 मार्केट से मारपीट की कॉल आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल कैलाश सहित वह मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले सुमित ने बताया कि उन्होंने एक ऑक्सीजन सिलेंडर दिया था। इस संबंध में कैलाश ने बताया कि रवि नामक व्यक्ति उनसे झगड़ा कर रहा था। कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो दो अन्य लोग एक एंबुलेंस से वहां पहुंचे। उन्होंने हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल से बदसलूकी की और एक आरोपी ने कांस्टेबल परमिंदर के सिर पर लोहे का कड़ा मारकर उन्हें घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed