फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atm fraud by man with army soldier in chandigarh

सेना के जवान को युवक से मदद मांगना महंगा पड़ा

Thu, 14 Jan 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
atm fraud by man with army soldier in chandigarh

सेना के जवान को अंजान युवक से मदद मांगना महंगा पड़ गया। युवक ने उसका एटीएम बदलकर पैसे निकाल लिए। मामला चंडीगढ़ का है।

विज्ञापन


युवक ने जवान के खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिये। जानकारी के अनुसार कालका में सेना की नौकरी करने वाले चंद्र मोहन बिष्ट किसी काम से 26 दिसंबर को शहर में आए थे।

पैसे की जरूरत पड़ी तो मनीमाजरा के स्टेट बैंक एटीएम पैसे निकालने गए। वहां पर चंद्र मोहन बिष्ट से पैसे नहीं निकले। तभी वहां एक लड़का आया। चंद्र मोहन ने उससे मदद मांगी। युवक ने उन्हें एक हजार रुपये निकालकर दे दिए।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार इसी बीच आरोपी युवक ने उनका एटीएम बदल दिया। साथ में उनका पिन नंबर भी नोट कर लिया। जिसके बाद उनके खाते से पहली बार में 15 हजार रुपये और उसके बाद 7500 रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक जाकर जब पीड़ित ने चेक किया तो खाते से उसी एटीएम से ये सारे पैसे निकले जहां पर उन्होंने अंजान युवक से मदद मांगी थी। पीड़ित ने शिकायत मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में दी।


जांच थाने से पुलिस की साइबर सेल को मिली और मामले में जांच के बाद साइबर सेल ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed