{"_id":"0e14f1ba830f0acac6a450f11841a655","slug":"assistant-professor-suspended-on-charges-of-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन उत्पीड़न के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Oct 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट्स कालेज (जीएसी) में तीन महीने पहले कुछ छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
इसके चलते उन्हें मंगलवार देर शाम सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में यूटी प्रशासन की ओर से कालेज प्रिंसिपल मनोहर लाल को मौखिक आदेश जारी कर दिए हैं।
बुधवार को इस संबंध में लिखित आदेश कॉलेज में पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि अगस्त महीने में आर्ट्स कालेज की कुछ छात्राओं ने जीएसी-10 के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
इस पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उस समय हप्ते भर तक विरोध प्रदर्शन किया था। आखिर कालेज प्रबंधन ने इस मामले में कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने को कहा था।
लेकिन, दो महीने बाद भी रिपोर्ट आने पर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ही विद्यार्थियों ने कालेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कालेज प्रबंधन और असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने शिक्षक का पुतला भी फूंका।
विद्यार्थियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गया था। शाम करीब 6 बजे तक विद्यार्थियों ने कालेज परिसर में धरना जारी रखा और शिक्षक को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी प्रशासन के आला अधिकारियों को दी। देर शाम प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के सामने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड किए जाने की खबर दी। इसके बाद धरना खत्म किया।
कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार इस मामले में गठित कमेटी ने कालेज प्रिंसिपल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
रिपोर्ट में शिक्षक पर लगे आरोपों को सही पाया गया है। लेकिन, अभी रिपोर्ट को यूटी प्रशासन के आला अधिकारियों को नहीं सौंपी गई है। शिक्षक की नियुक्ति यूपीएससी के तहत हुई है ऐसे में यूटी प्रशासन को आगे की कार्रवाई के लिए यूपीएससी को लिखना होगा।