फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI martyr in police encounter with criminal in Kurukshetra

लुटेरों से पुलिस एनकाउंटर में एएसआई शहीद

Sat, 22 Nov 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला/करनाल Updated Sat, 22 Nov 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
ASI martyr in police encounter with criminal in Kurukshetra

कार लूटकर भागे बदमाशों को पकड़ते हुए गोली लगने से एक एएसआई कुलदीप सिंह शहीद हो गए। कुलदीप सिंह कुरुक्षेत्र पुलिस में तैनात थे। घटना कुरुक्षेत्र के पिपली-लाडवा रोड की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात हुए इस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दूसरा फरार है। एएसआई कुलदीप सिंह को राजकीय सम्मान के साथ करनाल में शनिवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। वारदात की जांच के लिए एसडीएम थानेसर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिमरदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार रात अंबाला पुलिस ने वीटी कर संदेश दिया कि दो बदमाश करनाल के छात्र प्रवीण और उदय की कार नंबर 05 एएफ-6000 हवेली रेस्टोरेंट से लूटकर फरार हुए हैं। वीटी के आधार पर शाहाबाद में नाकेबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर बदमाशों ने गाड़ी को तेज स्पीड में भगाया। लुटेरे एसएचओ शाहाबाद पर फायरिंग करते हुए नाकेबंदी को तोड़कर निकल गए। इसके बाद पुलिस ने जीटी रोड पिपली पर जू के पास बैरिकेडिंग कर दोबारा घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों लुटेरे जू के पास कार छोड़कर फरार हो गए।

गोली लगने पर भी एएसआई ने बदमाश को पकड़ा

ASI martyr in police encounter with criminal in Kurukshetra

इस दौरान पुलिस ने विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसमें सीआईए-वन, सीआईए-2, सदर पुलिस और शाहाबाद पुलिस का साझा अभियान शुरू हुआ।

एसपी ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे जब सीआईए-2 के एएसआई कुलदीप लाडवा रोड पर सदर थाने के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी समय एक खोके के पीछे से लुटेरे ने देसी पिस्तौल से उन पर गोली चला दी। यह गोली एएसआई कुलदीप सिंह के सीने पर जा लगी।

गोली लगने के बाद भी एएसआई कुलदीप सिंह ने साहस नहीं छोड़ा और बदमाश को पकड़ लिया। इस गुत्थम-गुत्था में बदमाश को भी पुलिस की गोली लगी। उन्होंने बताया कि घायल एएसआई कुलदीप सिंह को और लुटेरे को स्थानीय एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां एएसआई कुलदीप सिंह शहीद हो गए और लुटेरे कर्णदीप सिंह निवासी निसिंग की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed