{"_id":"586fd3684f1c1b3b3d15842b","slug":"arrested-with-drugs-was-punished-with-fines","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं के साथ हुआ गिरफ्तार, जुर्माने के साथ मिली कड़ी सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवाओं के साथ हुआ गिरफ्तार, जुर्माने के साथ मिली कड़ी सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए बुड़ैल निवासी निर्मल को जिला अदालत ने 12 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
निर्मल के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार 12 सितंबर, 2014 की शाम को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-41/42 के स्माल चौक पर चोरी और स्नैचिंग की वारदात पर रोक के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सात बजे वहां एक मारुति कार आई।
विज्ञापन
उसमें ड्राइविंग सीट पर निर्मल बैठा हुआ था। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से कई दवा बरामद हुईं थीं। पुलिस ने उससे दवा संबंधी कागजात दिखाने को कहा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शक होने पर दवा की जांच की तो उसमें 2500 टैबलेट कैरिसॉमा, 1760 टैबलेट निट्रासुन-10, 315 टैबलेट निट्रावेट-10, 800 कैप्सूल लुपिवॉन-एस, 288 कैप्सूल स्पासमॉसिप और 480 बोतल कफ सिरप की बरामद हुई। कोई दस्तावेज या लाइसेंस न होने पर पुलिस ने निर्मल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया था।