{"_id":"e002c652515d81d4fe51b629745ebbd8","slug":"argument-married-couple-suicide-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी क्या हुई, फंदा ही लगा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से कहासुनी क्या हुई, फंदा ही लगा लिया
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
पति से मामूली कहासुनी होने पर सेक्टर-44 स्थित केनरा बैंक सोसायटी में 26 वर्षीय महिला ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फंदे से उतारा। सेक्टर 34 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सेक्टर-44 स्थित केनरा बैंक के कर्मचारी शांतनु ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को उसकी पत्नी भावना मेहता के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी।
कहासुनी होने के बाद उसकी पत्नी अपने कमरे में चली गई। वह बच्चे को खिलाने लगा। काफी देर तक जब पत्नी कमरे से बाहर नहीं आई तो उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
दरवाजा न खोलने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और महिला को फंदे से उतारकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
उनकी 2011 में शादी हुई थी। भावना मूलत: पटना की रहने वाली है। पुलिस भावना के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।