फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   argument_married couple_suicide_chandigarh

पति से कहासुनी क्या हुई, फंदा ही लगा लिया

Wed, 25 Dec 2013 12:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Dec 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
argument_married couple_suicide_chandigarh
पति से मामूली कहासुनी होने पर सेक्टर-44 स्थित केनरा बैंक सोसायटी में 26 वर्षीय महिला ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फंदे से उतारा। सेक्टर 34 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन


सेक्टर-44 स्थित केनरा बैंक के कर्मचारी शांतनु ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को उसकी पत्नी भावना मेहता के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी।

कहासुनी होने के बाद उसकी पत्नी अपने कमरे में चली गई। वह बच्चे को खिलाने लगा। काफी देर तक जब पत्नी कमरे से बाहर नहीं आई तो उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
विज्ञापन


दरवाजा न खोलने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और महिला को फंदे से उतारकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी 2011 में शादी हुई थी। भावना मूलत: पटना की रहने वाली है। पुलिस भावना के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed