{"_id":"408db2b749c178823cb1569e00429e6c","slug":"app-vts-sent-the-young-woman-porn-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वट्स ऐप पर युवती को भेजे अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वट्स ऐप पर युवती को भेजे अश्लील वीडियो
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-80 निवासी युवती को एक व्यक्ति इतने दिनों से फोन पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी ने पहले युवती को अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद उसने वट्स ऐप पर युवती को अश्लील वीडियो भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया।
यह सिलसिला कई दिनों तक चला। इसके बाद लड़की ने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी है। थाना सोहाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-80 निवासी युवती एक प्रावइेट कंपनी में काम करती है। दो जनवरी को उसके फोन पर अचानक मैसेज आने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ दिन अश्लील मैसेज आए। जब उसने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसी नंबर से वट्स ऐप पर अश्लील वीडियो क्लिप आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
यह सिलसिला सात जनवरी तक चलता रहा। यह मैसेज एक ही फोन नंबर से आ रहे थे। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। साथ ही पुलिस को नंबर सौंपा।
सोहना पुलिस ने युवती द्वारा दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही नंबर को रडार पर लगा दिया है।