फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrutdhari minor student beaten by some people in batala and make video

पंजाबः बटाला में अमृतधारी नाबालिग छात्र को केशों से घसीटकर पीटा, वीडियो भी बनाया

Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Amrutdhari minor student beaten by some people in batala and make video
सांकेतिक तस्वीर
बटाला के थाना सेखवां ने दसवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र के केसों (बाल) से पकड़कर मारपीट करके उसकी वीडियो बनाने औैर धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि पीड़ित छात्र अमृतधारी सिख है। दूसरी ओर थाना सेखवां पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। 
विज्ञापन


थाना सेखवां के एसएचओ रबिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने बताया है कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। मामले के मुख्य आरोपी जैमल सिंह निवासी कैला कलां को करीब दो वर्षों से जानता है। गुरूवार को देर शाम जैमल सिंह ने फोन कर उसे गांव कलेर कलां पुल के पास बुलाया। वह वहां पहुंचा तो आरोपी जैमल सिंह उसे कहने लगा कि वह गांव ऊधनवाल में रह रहे उसके रिश्तेदारों के घर के सामने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे मारता है। जब पीड़ित ने जैमल को बताया कि उसके पास तो बुलेट मोटरसाइकिल ही नहीं है। लेकिन जैमल ने उसकी एक न सुनी। 
विज्ञापन

मां को देख फरार हुए आरोपी

Amrutdhari minor student beaten by some people in batala and make video
सांकेतिक तस्वीर
जैमल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जैमल सिंह ने पीड़ित को केसों (बाल) से पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया। वहां नजदीक जैमल का साथी रंजीत सिंह निवासी गांव बुसकरवाल खड़ा था, ने पिटाई की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद जैमल सिंह का एक अन्य साथी जीतू निवासी गांव खूनी कलेर एक दुकान से गंडासी ले आया और उसने वह गंडासी जैमल को दे दी और जैमल सिंह ने उस गंडासी से छात्र को पीटना शुरू कर दिया। 

जब छात्र के चीखने की आवाज उसकी मां ने सुनी तो मां बाहर आ गई। मां को देख तीनों आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित छात्र नौशहरा मझा सिंह के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। इस संबंध में थाना सेखवां के एसएचओ इंस्पेक्टर रबिंदर सिंह ने बताया कि जैमल सिंह पैट डॉग का व्यापारी है। कुत्तों की खरीद फरोख्त को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होना लग रहा है। 

फिलहाल छात्र को पीटने की असल वजह के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला है। यह तभी स्पष्ट होगा जब मुख्य आरोपी जैमल सिंह गिरफ्तार होगा। एसएचओ ने आगे बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों रंजीत सिंह और जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जैमल सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि तीनों के खिलाफ धारा 323, 295ए, 506 और 66/66-ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed