फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar honour killing, boy murdered and burnt

ऑनर किलिंग, युवक की हत्या कर टांगें काटी, शव जलाया

Mon, 11 Jan 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 11 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
amritsar honour killing, boy murdered and burnt

पंजाब के अमृतसर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक की हत्या करके टांगें काट दी और शव जला दिया। कस्बा शहबाजपुर के नजदीक गांव कुहाड़का के लापता किशोर का शव जली हुई हालत में नहर के किनारे मिला।

विज्ञापन


किशोर के परिजनों का आरोप है कि उसके एक लड़की से प्रेम संबंध थे। इसके चलते लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या कर दोनों टांगें काट दीं और फिर नहर किनारे शव जला दिया।
विज्ञापन


थाना सदर तरनतारन पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी गोइंदवाल व थाना सदर तरनतारन के प्रभारी बलजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने धोखे से बुलाया

amritsar honour killing, boy murdered and burnt

मृतक के पिता ज्ञान सिंह ने थाना सदर तरनतारन पुलिस को बताया कि उसका बेटा अवतार सिंह (17) 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था। वह 9 जनवरी की रात अपने दोस्तों के साथ एक विवाह समारोह में गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस पर उन्होंने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ज्ञान सिंह के अनुसार अवतार के एक लड़की से प्रेम संबंध थे। इन संबंधों के चलते ही लड़की ने 9 जनवरी की रात अपने परिवार के साथ मिलकर धोखे से अवतार को अपने घर बुलाया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने अवतार का कत्ल कर दोनों टांगें काट दीं और शव को नहर किनारे पराली में रख कर जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed