{"_id":"5ba3d9cf867a557f6a2a3bb6","slug":"amit-gupta-arrested-by-panchkula-police-in-porn-video-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाली 65 पोर्न वीडियो, 22 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजयुमो नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाली 65 पोर्न वीडियो, 22 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:03 PM IST
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने के आरोपी भारतीय युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। करीब 22 दिन की छापेमारी के बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी अमित गुप्ता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हालांकि अमित गुप्ता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले अतिरिक्त सेशन कोर्ट और उसके बाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन केस की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमित की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता पर आरोप लगाया था कि उसने 29 अगस्त की रात में पंचकूला के मंथन मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में करीब 60 से 65 पोर्न वीडियो डाली थीं। उसकी इस हरकत से महिलाओं समेत प्रशासनिक अधिकारियों और वकीलों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। मेहता ने इस मामले की शिकायत 30 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी एक समारोह के दौरान करने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सीएम से मिलने की इजाजत नहीं दी।
इसके बाद रंजीता मेहता ने उपायुक्त पंचकूला को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के चलते सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आईटी सेक्शन की धाराओं में अमित गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया था। अमित गुप्ता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले पंचकूला अतिरिक्त सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई लेकिन याचिका खारिज हो गई। इसके बाद उसने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की लेकिन उसे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। कोर्ट ने केस की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।