{"_id":"e35dbac2c907f2f7785c55a033989cd6","slug":"allegation-on-chandigarh-police-broke-hand-of-complainant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर शिकायत दी तो कांस्टेबल ने हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 नंबर पर शिकायत दी तो कांस्टेबल ने हाथ तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो रिक्शा ड्राइवर को 100 नंबर पर कॉल कर दो युवकों द्वारा किराया न चुकाने की शिकायत देना महंगा पड़ गया। उसका आरोप है कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई।
विज्ञापन
थाने ले जाकर उसे लात-घूसों और डंडों से जमकर पीटा गया। मारपीट से उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसका आरोप है कि पुलिस अब शिकायत नहीं ले रही और सुलह का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
मौलीजागरां निवासी और ऑटो चालक अजमेर ने बताया कि 23 दिसंबर को उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि दो लड़के उसके बिना पैसा दिए भाग गए हैं। इसके बाद उसके घर पर रात करीब 9:30 बजे मौलीजागरां पुलिस स्टेशन से कांस्टेबल मुकेश पहुंचा और कहा कि चल आ तुझे किराया देता हूं।
विज्ञापन
वह उसे थाने ले आए, जहां उसे डंडे और लात-घूसों से पीटा गया। 23 दिसंबर से अजमेर के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। अजमेर ने आरोप लगाया कि पुलिसवाले कह रहे हैं कि हजार पांच सौ लेकर सुलह कर लो।
रविवार को अजमेर पुलिस हेडक्वार्टर में पब्लिक विंडो पर शिकायत देने भी गया पर वहां से उसे कहा गया कि आज छुट्टी है, सोमवार को शिकायत देना।
वहीं एसएचओ मौलीजागरां बलदेव कुमार का कहना है कि पीड़ित को सोमवार को थाने बुलाया गया है। शिकायत की जांच की जाएगी और अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी।