फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali sarpanch wife kidnapped in jalandhar punjab

अकाली सरपंच की पत्नी का अपहरण, वजह भी हैरान करने वाली

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
Akali sarpanch wife kidnapped in jalandhar punjab
अकाली सरपंच की पत्नी का अपहरण - फोटो : Demo Pic
हथियारों से लैस तीन वाहनों पर सवार 17 लोग गांव डुमनी वाला के अकाली सरपंच की पत्नी को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि सरपंच का बेटा आरोपियों के घर की महिला को भगाकर अपने घर ले आया था। आरोपी अपनी बेटी को लेने के लिए सरपंच के घर आए थे।
विज्ञापन


युवती के नहीं मिलने पर वह सरपंच की पत्नी को उठाकर ले गए। पुलिस ने सरपंच के बयान पर तीन आरोपियों को नामजद कर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब तक आरोपियों के चंगुल से सरपंच की पत्नी को छुड़ा नहीं पाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव डूमनी वाला के सरपंच मनजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा निछत्तर सिंह फिरोजशाह कॉलेज में मैैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा है। इसी दौरान उसके संबंध फिरोजपुर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली युवती से बन गए। उक्त युवती की शादी पहले ही गांव कड़ाहे वाला के रहने वाले बेअंत सिंह से हुई थी। उसका अपने सुसराल से विवाद चल रहा था। वह अपने मायके में रह रही थी। युवती अपनी मर्जी से छह माह पहले उनके बेटे के साथ आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम कर रही छापेमारी

Akali sarpanch wife kidnapped in jalandhar punjab
किडनैपिंग - फोटो : Demo Pic
पंचायती तौर पर वह युवती को उसके घर भेजना चाहते थे लेकिन उक्त युवती को बार-बार मनाने पर भी वह उनके परिवार को छोड़कर नहीं गई। इसी रंजिश में 19 दिसंबर को बेअंत सिंह हथियारों से लैस होकर अपने पिता जोगिंदर सिंह, गुरमेल सिंह और 14 लोगों को लेकर उनके घर पहुंचा। उस समय घर पर कोई नहीं था। घर में केवल उनकी पत्नी थी। गुस्साया बेअंत उनकी पत्नी को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गया ।

उधर, थाना कुल्लगढ़ी के एसआई रमेश मसीह ने बताया पुलिस ने सरपंच के बयान के आधार पर गांव कड़ाहे वाला के रहने वाले बेअंत सिंह, जोगिंदर सिंह, गांव थल्लेके के रहने वाले गुरमेल सिंह व उनके 14 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed