{"_id":"573b28c94f1c1bf815ac832f","slug":"after-fail-in-12th-class-result-student-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में फेल होने से आहत छात्र ने घर में फंदा लगा की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं में फेल होने से आहत छात्र ने घर में फंदा लगा की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(पंजाब)
Updated Wed, 18 May 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
बारहवीं कक्षा के परिणाम में फेल हो जाने के चलते मानसिक तनाव में आकर छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पंजाब के नकोदर का है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परिणाम में फेल हो जाने के चलते एक छात्र मानसिक तनाव में आ गया।
विज्ञापन
इससे 20 वर्षीय छात्र ने सोमवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सौदागर के तौर पर हुई है। थाना सदर नकोदर के एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि सोमवार शाम को सौदागर अपने घर में अकेला था।
विज्ञापन
उसके माता-पिता और भाई घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जब परिवार वाले वापस आए तो देखा सौदागर का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवारवालों के अनुसार सौदागर परिणाम घोषित होने के दिन से ही तनाव में रहता था। छात्र के पिता सरवण के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन