फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advocate son attacked on mother in ropar

दो घटनाएं: पत्नी ने पति को मारा चाकू, वकील ने फोड़ा मां का सिर

Sat, 18 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Updated Sat, 18 Aug 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Advocate son attacked on mother in ropar
सांकेतिक तस्वीर
रोपड़ के मल्होत्रा कालोनी में एक महिला ने अपने वकील बेटे द्वारा उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सरकारी अस्पताल में इलाजरत रजिंदर कौर पत्नी जसबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा जिला अदालत में वकील है। उसने गुरूवार रात को उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला के पति जसबीर सिंह ने बताया कि घर में उसकी बेटी गगनदीप कौर के बच्चे पढ़ रहे थे। इस दौरान घर के ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे उनके बेटे गगनप्रीत सिंह का बेटा भी वहां पर आ गया। उसके शरारत करने पर उनकी बेटी ने उसे वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद गगनप्रीत सिंह ने परिवार से झगड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जसबीर सिंह ने कहा कि गगनप्रीत सिंह ने पहले उनकी मां शांति देवी (86) से मारपीट की। इसके बाद उसकी पत्नी रजिंदर कौर पर कुर्सी के हैंडल से वार कर दिया। रजिंदर कौर के सिर पर गहरी चोट आई। सिविल अस्पताल में डाक्टर ने रजिंदर कौर के माथे पर 11 टांके लगाए हैं। जसबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को सात साल पहले बेदखल कर दिया था लेकिन रिश्तेदारों के कहने पर उसे फिर घर में रहने का मौका दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसबीर और रजिंदर कौर ने पुलिस से गगनप्रीत सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। थाना सिटी के एसएचओ सन्नी खन्ना ने कहा कि रजिंदर कौर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और डॉक्टर की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

 एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। गांव घनौला वासी रविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह ने कहा कि घर में बच्चे को दूध पिलाने को लेकर उसकी पत्नी का उसकी मां के साथ झगड़ा हो गया था। 


इस दौरान जब उसने पत्नी चरनजीत कौर को समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू से उस पर वार कर दिया। इस दौरान उसके दायें हाथ पर चाकू लग गया। उसके हाथ पर चार टांके लगे हैं। इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। संतोख सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी ने पहले भी दहेज मांगने की एक झूठी शिकायत दी थी जिसका पंचायत में फैसला हो गया था। घनोली चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने कहा कि संतोख सिंह के बयान पर उसकी पत्नी चरनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed