{"_id":"9e5a92015e2efb796c9650a04089045c","slug":"advocate-accident-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस युवक को भी मिली पिता जैसी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस युवक को भी मिली पिता जैसी मौत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वकील की सेक्टर-41-42 की विभाजक सड़क पर स्कूटर स्लिप होने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त खरड़ निवासी वकील दिनेश वोहरा के रूप में हुई है। घटना बुधवार की है।
मालूम हो कि 20 साल पहले भी वकील के पिता सतीश वोहरा की मौत इसी तरह से दोपहिया वाहन स्लिप होने से हुई थी। सेक्टर-36 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-36 पुलिस के अनुसार खरड़ के सन्नी एनक्लेव निवासी 42 वर्षीय दिनेश वोहरा अपने दोपहिया वाहन से बुधवार रात करीब 8.30 बजे अपने घर को जा रहे थे जब वे सेक्टर-41-42 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो अचानक उनका स्कूटर स्लिप हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें तुंरत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दिनेश मूल रूप से लुधियाना के निवासी थे। उनका एक 12 साल का बेटा है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि दिनेश के पिता सतीश वोहरा का भी 20 साल पहले पंचकूला में जाते समय स्कूटर स्लिप हो गया था। इसी हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी ने वकील के दोपहिया वाहन को टक्कर तो नहीं मारी है।