{"_id":"56eadd8a4f1c1be7228b460b","slug":"acid-attack-on-class-8th-girl-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं की छात्रा पर ऐसिड अटैक करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8वीं की छात्रा पर ऐसिड अटैक करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला में डेरा बाबा नानक के गांव सिंहपुरा में बुधवार को दो सिरफिरे युवकों द्वारा आठवीं की परीक्षा देकर घर लौट रही छह छात्राओं पर तेजाब फेंकने की घटना में पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए ऐसा किया था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी साजन मसीह व उसके साथी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा तेजाब देने वाले को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डेरा बाबा नानक के गांव सिंहपुरा में बुधवार शाम को आठवीं की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं पर दो सिरफिरों ने तेजाब फेंक दिया था। तेजाब 6 लड़कियां पर गिरा, जिसमें से एक लड़की ज्यादा झुलस गई थी। उसे अमृतसर रेफर करके वहां भर्ती करवा दिया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि इन छात्राओं पर तेजाब डालने वाला मुख्य आरोपी साजन मसीह भी सरकारी स्कूल सिंहपुरा में पढ़ता था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उसने स्कूल की एक छात्रा से बदतमीजी की थी जिसके चलते स्कूल प्रशासन ने उसको स्कूल में से निकाल दिया था। उस दिन से ही साजन मसीह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। इसके चलते उसने एक साथी के साथ मिलकर अपने अपमान का बदला लेने के लिए उक्त छात्रा पर तेजाब फेंक दिया, लेकिन तेजाब उसके साथ आ रही अन्य छात्राओं पर भी पड़ गया। साजन मसीह द्वारा इन लड़कियों पर किए गए एसिड अटैक में मुख्य तौर पर उसी लड़की को निशाना बनाना था जिसके कारण साजन का नाम स्कूल से काट दिया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि छात्राओं पर एसिड फेंकने वाले साजन मसीह व उसके साथी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने उनको तेजाब देने वाले डेयरी चलाने वाले संतोख सिंह को भी गिरफ्तार किया है। संतोख सिंह साजन मसीह के गांव कुड़ावाली का ही रहने वाला है। पुलिस उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके अपनी आगामी कार्रवाई कर रही है।