फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of Misdeed arrested by police from a Village

एनकाउंटर के डर से हवालात से भागा था दुष्कर्म का आरोपी, 21 दिन बाद गांव घुबाया से पकड़ा गया

Sun, 05 Jan 2020 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jan 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of Misdeed arrested by police from a Village
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी थाना वैरोके की हवालात से एनकाउंटर के डर से भागा था। यह खुलासा गांव घुबाया से पकड़े गए आरोपी ने खुद किया है। आरोपी चौदह दिसंबर को हवालात की खिड़की की सलाखें तोड़कर भाग गया था। उसके भागने के आरोप में दो पुलिस मुलाजिमों को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने तेरह दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 14 दिसंबर की रात को आरोपी हवालात की सलाखें तोड़कर भाग गया। आरोपी की निगरानी में तैनात पुलिस मुलाजिम मलकीत सिंह और रोहताश हुड्डा को निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन


21 दिन बाद पुलिस ने गांव घुबाया से आरोपी कुलदीप को काबू किया। कुलदीप ने मीडिया के सामने कहा कि थाना में उसका एनकाउंटर न कर दे, इसलिए वह हवालात से भाग गया था। थाना वैरोके के एसएचओ मोहन दास ने बताया कि आरोपी कुलदीप ने थाने में एनकाउंटर की जो बात कही है, वह बेबुनियाद है। थाना में किसी भी मुलाजिम ने उसे जान से मारने की बात नहीं कही है और न ही आरोपी को धमकाया गया है। कुलदीप झूठ बोल रहा है। दास ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed