फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of misbehaving with model is not arested Till now

मुंबई की मॉडल से एसआई ने किया था दुष्कर्म, विभाग ने किया था बर्खास्त, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 10 Nov 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Nov 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
accused of misbehaving with model is not arested Till now
demo pic

मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म कर फरार हुए यूटी पुलिस से बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को यूटी पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मॉडल की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 17 अक्तूबर को दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने का पता लगने पर 20 अक्तूबर तक अवकाश के बाद भी आरोपी नवीन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


एसएसपी यूटी ने पुलिस की साख धूमिल करने और उसके किए शर्मनाक कृत्य पर उसे 23 अक्तूबर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। थाना पुलिस ने उसके आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही उसके परिजनों समेत अन्यों से उसे सरेंडर कराने को कहा लेकिन न तो आरोपी ने अब तक सरेंडर किया और न ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन


आरोपी नवीन ने 12 लाख रुपये की एक ठगी का शिकार हुई मॉडल को मदद के झांसे में फांसा था। फिर जून महीने की 18 तारीख को होटल में ठहरी मॉडल से मिलने गया। आरोप है कि इस दौरान नवीन ने मॉडल से उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें उसके पास होने का डर दिखाकर देकर पहले उसे ब्लैकमेल किया और फिर उससे दुष्कर्म किया। तब मॉडल लोक लाज के चलते लंबे समय चुप रही लेकिन फिर 17 अक्तूबर को उसने पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed