फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident, woman killed, canada resident, NRI woman, accident in ambala, chandigarh highway

कनाडा से लौटी थी महिला, एक दिन बाद 'मौत' साथ ले गई

Sun, 08 May 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Sun, 08 May 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
accident, woman killed, canada resident, NRI woman, accident in ambala, chandigarh highway
सड़क हादसा। - फोटो : file photo

अंबाला दिल्ली हाइवे स्थित आईओसी के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार सवार एक एनआरआई महिला व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एनआरआई महिला के साथ कार में सवार एक किशोरी बाल बाल बच गई।

विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने एनआरआई महिला को मृत घोषित कर दिया और ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मृतक महिला का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल का कहना है कि हादसे में मृतक एनआरआई महिला की पहचान खानपुर, मोहाली निवासी विचित्र कौर के रूप में हुई है। इसके साथ ही चालक जगतार सिंह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक महिला पिछले काफी समय से कनाड़ा में रह रही थी और गुरुवार देर रात को अपनी पौती के साथ कनाडा से नई दिल्ली पहुंची थी। जिसके बाद वह अपने रिश्तेदार की कार में सवार होकर खानपुर की ओर जा रही थी। तभी अचानक आईओसी के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed