फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NRI का परिवार हादसे का शिकार, मां समेत 3 की मौत, तस्वीरें

Sat, 30 Apr 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू(फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू(फिरोजपुर) Updated Sat, 30 Apr 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, nri family accident three people died in accident
फिरोजपुर के मक्‍खू में सड़क हादसे में एनआरआई की मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
छुट्टियां काट कर लौट रहे NRI को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इसमें मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
accident, road accident, nri family accident three people died in accident
फिरोजपुर के मक्‍खू में सड़क हादसे में एनआरआई की मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा मक्खू-मोगा रोड पर स्कॉरपियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। हादसे में पांच अन्य लोग भी गंभीर घायल हो गए। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। स्कॉरपियो में सवार लोग अपने बेटे जसविंदर सिंह उर्फ बूटा को दुबई की फ्लाइट चढ़ाने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे पर जा रहे थे।
accident, road accident, nri family accident three people died in accident
फिरोजपुर के मक्‍खू में सड़क हादसे में एनआरआई की मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना मक्खू के प्रभारी बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। हादसे में कार सवार पवन अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जसबीर सिंह की मक्खू अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई और स्कॉरपियो गाड़ी में सवार बूटा की मां सुरजीत कौर (60) की मक्खू अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident, road accident, nri family accident three people died in accident
फिरोजपुर के मक्‍खू में सड़क हादसे में एनआरआई की मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में सुखचैन सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ बूटा पुत्र अजीत सिंह, कतर सिंह वासी रौली व स्कारपियो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कतर सिंह की गंभीर हालत देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद जसविंदर सिंह ने बताया कि दो महीने की छुट्टी काट कर दुबई लौट रहा था। अमृतसर हवाई अड्डे से उसकी दुबई की फ्लाइट थी। उसे अमृतसर तक छोड़ने के लिए दोस्त व परिवार के लोग जा रहे थे।
विज्ञापन
accident, road accident, nri family accident three people died in accident
फिरोजपुर के मक्‍खू में सड़क हादसे में एनआरआई की मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
सफर के दौरान ही थाना महना जिला मोगा के गांव रौली वासी जसविंदर सिंह अपने परिवार समेत स्कारपियो गाड़ी नंबर-पीबी02एक्यू4379 से अमृतसर हवाई अड्डे जा रहा था। जैसे ही मक्खू-मोगा रोड स्थित पुराने मक्खू के पास पहुंचा कि बटाला से मोगा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार नंबर-पीबी06एबी6786 से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed