{"_id":"56f2cdac4f1c1b1b5af14d24","slug":"accident-chandigarh-accident-tribune-chownk-accident-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिब्यून चौक के पास ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिब्यून चौक के पास ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ट्रिब्यून चौक के पास मंगलवार रात को एक ट्रक चालक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली निवासी अमरेंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिता कर्म सिंह के साथ चंडीगढ़ में रहता था। वह मिस्त्री का काम करता है। जबकि पिता सेक्टर-26 सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं।
मंगलवार रात को करीब 9:30 बजे साइकिल से उसके पिता सब्जी मंडी की ओर से जीरकपुर जा रहे थे। उसके साथ वह भी दूसरी साइकिल से पीछे कुछ दूरी पर था। इस दौरान अचानक साइड से ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता का सिर चौक से जा टकराया।
सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस ने उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। वहीं, पीसीआर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक उदयराज का पीछा करके पकड़ लिया। शिकायतकर्ता अमरेंदर सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक काफी तेजी में था। इसके अलावा उसने तेजी से टर्न लेकर साइकिल में टक्कर मारी है।