{"_id":"59511e124f1c1b062b8b4728","slug":"abortion-at-home-women-and-child-died-ludhiana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी होने का पता चला तो घर पर कर रहे थे गर्भपात, महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी होने का पता चला तो घर पर कर रहे थे गर्भपात, महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
जगरांव के गांव जंडी में पति और जेठ बने कसाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जंडी में ससुराल वालों की बेटी से नफरत विवाहिता की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पत्नी गर्भ में लड़की होने की बात पर भड़के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी का गर्भपात कर दिया। इससे महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से घबराए भाइयों ने लाश फ्रिज में रख दी। सूत्रों के अनुसार महिला चार माह की गर्भवती थी। सिधवांबेट पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव जंडी वासी रविंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर की ढाई साल की एक बेटी थी। पहली लड़की के जन्म से ही पति समेत ससुर परिवार खफा था। मनजीत कौर अब दोबारा गर्भवती थी। दोबारा बेटी न हो जाए, इस डर से परिवार ने लिंग निर्धारण टेस्ट करवाया। इसमें गर्भ में बच्ची होने की बात सामने आने पर पति रविंदर सिंह और उसका बड़ा भाई मनविंदर सिंह भड़क गए।
दोनों ने मनजीत कौर का गर्भपात करवाने का फैसला लिया। रविवार रात दोनों खुद ही मनजीत का गर्भपात करने में जुट गए। इस दौरान सारा खून बह जाने के कारण मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गर्भपात में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की लाश फ्रिज में रख कर मनजीत के मायके वालों को फोन कर दिया कि मनजीत बीमार है। फिर कह दिया कि उसकी मौत हो गई।

रविंदर से लव मैरिज की थी मनजीत ने
abortion
शक होने पर मनजीत कौर के पिता पूर्व फौजी रविंदर सिंह पुलिस लेकर जंडी पहुंचे तो रविंदर की ओर से पत्नी का गर्भपात कर जान लेने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने रविंदर और मनविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थाना सिधवांबेट के प्रभारी परमजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि जांच में गर्भपात करने का मामला सामने आया है। गर्भपात करने में कौन कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है।
रविंदर से लव मैरिज की थी मनजीत ने
गांव आसी कलां निवासी पूर्व फौजी रविंदर सिंह की बेटी मनजीत कौर ने जात-पात को ठोकर मारकर जंडी के रविंदर सिंह से लव मैरिज की थी। लेकिन मनजीत को नहीं पता था कि उसने जिसे प्यार माना वही उसका कातिल बन जाएगा। मनजीत के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि मनजीत के पहली लड़की होने पर उसके ससुराल वाले उससे झगड़ते रहते थे। दो बार उसे लड़ाई के कारण घर से निकाला गया।
इस संबंध में उनका वुमन सेल में केस भी चला। पंचायती राजीनामा के बाद मनजीत कौर को उसके पति रविंदर सिंह के साथ भेज दिया था लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस बार मनजीत कौर को पति के साथ भेजा वह उसका ही नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे का भी कातिल बन जाएगा। पिता के अनुसार बेटी फोन पर उन्हें बताती थी कि उसका जेठ और पति लिंग जांच करवाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लड़की होने पर उसका गर्भपात करवाने की फिराक में थे।