{"_id":"5d404ffa8ebc3e6c9d3b4f7a","slug":"a-youth-killed-by-train-engine-in-moga-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल हेडफोन ऐसे बन गया काल, लोग लगाते रहे आवाज लेकिन युवक ने एक न सुनी, और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल हेडफोन ऐसे बन गया काल, लोग लगाते रहे आवाज लेकिन युवक ने एक न सुनी, और...
Tue, 30 Jul 2019 07:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद 18 वर्षीय एक युवक को रेलवे ट्रैक पर हेडफोन लगाकर गाने सुनना उस समय महंगा पड़ गया, जब सामने से आ रहे रेल इंजन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जीआरपी के एएसआई लाल सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह (18) पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर पिछले करीब चार माह से मोगा में अपने मामा के आईलेट्स सेंटर पर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जांच अधिकारी के अनुसार रोजाना की तरह मनिंदर फिरोजपुर से चलकर चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन से मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मोगा रेलवे स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने के बाद दूसरी पटरी से पैदल होते हुए मनिंदर मेन बाजार की ओर जाने लगा। इस दौरान उसने अपने कान में हेडफोन लगा गाना सुनने लगा। इसी बीच लुधियाना साइड से आ रहे रेल इंजन की ओर उसका ध्यान नहीं गया और न ही उसे रेल इंजन का हॉर्न सुनाई दिया।
विज्ञापन
यह पूरा मंजर देख रहे आसपास मौजूद लोगों ने भी मनिंदर को काफी आवाजें लगाई। लेकिन हेडफोन लगे होने के कारण उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। जब इंजन उसके काफी नजदीक पहुंच गया तो उसने बचाव के लिए ट्रैक से हटकर छलांग लगानी चाही। लेकिन वह इंजन की चपेट में आ गया।