{"_id":"5c5918c2bdec220c0c321906","slug":"a-youth-arrested-with-heroin-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर नाइजीरियन लड़की से दोस्ती, फिर फंस गया जाल में...ऐसे तस्कर बन गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर नाइजीरियन लड़की से दोस्ती, फिर फंस गया जाल में...ऐसे तस्कर बन गया युवक
Tue, 05 Feb 2019 06:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 ने दिल्ली के रहने वाले 19 साल के विद्यार्थी मोहम्मद इरफान को पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ फिल्लौर से गिरफ्तार किया है। मोहम्मद इरफान को एक नाइजीरियन लड़की ने फेसबुक पर पहले अपने जाल में फंसाया और फिर उसको तस्करी के धंधे में उतार दिया। लेडीज सैंडिल के तलवे में हेरोइन छिपाकर जालंधर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने पहुंचा इरफान उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब पुलिस ने फिल्लौर में नाकेबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन
एसपी बलकार सिंह ने बताया कि रविवार को सीआईए वन एएसआई निर्मल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर नाकेबंदी की। शक के आधार पर एक बस को रोककर यात्रियों की तलाशी करने पर एक युवक के बैग से हेरोइन बरामद हुई। बैग में लेडीज सैंडल का जोड़ा था, जिनका वजन आम सैंडल से अधिक लगने पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन
डीएसपी लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे और उनके सामने सैंडल को ब्लेड से काटा गया तो अंदर हेरोइन मिली। दोनों सैंडल से पुलिस ने 250-250 ग्राम हेरोइन की दो थैली बरामद की। एसपी बलकार सिंह के मुताबिक, मोहम्मद इरफान दिल्ली में डिस्टेंस एजुकेशन से बीए कर रहा है। थाना फिल्लौर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस उस नाइजीरियन लड़की को तलाश रही है, जिसने इरफान का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया था। इरफान कहां से हेरोइन लेकर आया था, कहां सप्लाई करनी थी, इसकी जांच चल रही है। इतना सामने आया है कि इस तस्करी के लिए इरफान को 35 हजार रुपये दिए जाने थे।