फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a woman committed suicide in Firozpur

महिला को बार-बार फोन पर कर रहा था तंग, परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम...फैली सनसनी

Sat, 27 Oct 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Sat, 27 Oct 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
a woman committed suicide in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

एक व्यक्ति के बार-बार फोन करने से तंग होकर महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को फोन करने के बाद एक दिन आरोपी उसके घर पहुंच गया था, इस बात से महिला बहुत परेशानी थी। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले की है।

विज्ञापन


मृतक महिला के पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ दिन से उसकी पत्नी परेशान थी। पत्नी से पूछा लेकिन कुछ नहीं बताया। जब आरोपी गगन ने उसकी पत्नी को बहुत फोन करने शुरू कर दिए। फिर पत्नी ने बताया कि उसे कोई व्यक्ति फोन पर परेशान कर रहा है। बीते मंगलवार को आरोपी अचानक उसके घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


आरोपी के घर पहुंचने पर उसकी पत्नी की परेशानी और बढ़ गई। इसी बात पर उसने गुरुवार को पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने पुलिस को बताया कि जब वह घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को पंखे से लटका हुआ देखा। उसी समय उसने पुलिस को सूचना दी। जांच कर रहे एएसआई जज सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। मृतका के पति के बयान पर तहसील जगरांव, जिला लुधियाना के गांव अबूपुरा निवासी गगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिस नंबर से वह फोन करता था, वह बंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed