{"_id":"649afc4a5e6ad31853054297","slug":"a-soldier-shot-dead-in-amritsar-of-punjab-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अपनी बहन के घर पहुंचे फौजी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: अपनी बहन के घर पहुंचे फौजी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
Tue, 27 Jun 2023 08:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:43 PM IST
सार
एसएचओ जंडियाला बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की रही है। मृतक के भाई जोधबीर सिंह के बयान पर उक्त पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में बहन से मिलने पहुंचे फौजी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में जोधबीर सिंह निवासी गांव लद्धू, थाना सदर पट्टी जिला तरनतारन ने बताया कि वह कृषि का काम करता है। वे तीन भाई-बहन हैं। बहन मनदीप कौर की चार वर्ष पहले कंवलजीत सिंह निवासी गांव ठठियां, थाना जंडियाला गुरु जिला अमृतसर के साथ शादी हुई थी। उसका छोटा भाई गुरसेवक सिंह जो आर्मी में करीब साढ़े तीन वर्ष से ड्यूटी कर रहा है। 17 जून को वह अपने गांव छुट्टी आया था।
विज्ञापन
वह 26 जून को अपने घर से बहन मनदीप कौर से मिलने गांव ठठिया गया था। सोमवार रात करीब 12 बजे उसके जीजा कंवलजीत सिंह निवासी गांव ठठिया ने फोन किया कि वह गुरसेवक सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरमेहकदीप सिंह, मनदीप सिंह और संदीप सिंह जंडियाला की ओर खाने-पीने गए थे। रात में करीब साढ़े नौ बजे वह सभी तीन मोटरसाइकिल पर गांव ठठिया आ रहे थे। वह और आकाशदीप सिंह उनके पीछे रोमनप्रीत सिंह, संदीप सिंह और सबसे पीछे गुरमेहक सिंह और गुरसेवक सिंह थे।
विज्ञापन
जब वह पेट्रोल पंप गांव जानिया से थोड़ा आगे गए तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए जो गुरसेवक सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। घायल हालत में गुरसेवक को रात करीब ढाई बजे जीजा कंवलजीत सिंह, बहन मनदीप कौर और उनके पारिवारिक सदस्य सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने गुरसेवक सिंह को मृत घोषित कर दिया। आकाशदीप सिंह, गुरमेहकदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और संदीप सिंह ठठिया में से कोई भी वहां पर मौजूद नहीं थे। जब इनके परिवार वालों से पूछताछ की तो वह घरों में नहीं थे और इनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे।
मृतक के भाई जोधबीर सिंह ने आशंका जताई कि उनके जीजा को इस मामले की पहले जानकारी हो। वहीं, एसएचओ जंडियाला बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की रही है। मृतक के भाई जोधबीर सिंह के बयान पर उक्त पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।