फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person died in road accident in Chandigarh

ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार की मौत, बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल

Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
A person died in road accident in Chandigarh
घटनास्थल पर पड़ी बुलेट

चंडीगढ़ के सेक्टर-50 के सरकारी हाई स्कूल के समीप बुधवार दोपहर बाद 3:20 बजे एक मिनी ट्रक (पीजी65एल-4976) ने बुलेट (पीबीएल-8882) सवार मोहाली के जुझार नगर निवासी अमृतपाल सिंह(26) को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल युवक को जीएमसीएच-32  पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता लगा कि अमृतपाल सेक्टर-49 स्थित सरकारी हाई स्कूल में बतौर चौकीदार नौकरी कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करने सहित मौके की फोटोग्राफी कराई। पुलिस ने मिनी ट्रक और बुलेट को कब्जे में ले लिया। साथ ही ट्रक चालक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी चौधरी पासवान(57) है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता लगा कि सेक्टर-50 के सरकारी स्कूल से लगते टर्न के समीप चालक ने लापरवाह तरीके से अचानक ट्रक मोड़ दिया, इसके चलते बुलेट सवार अमृतपाल सिंह को जोरदार टक्कर लगी। अमृतपाल के माथे में गहरी चोट लगी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर
वहीं पीजीआई चौक के पास तेज रफ्तार बाइक चालक एक बुजुर्ग को टक्कर मार फरार हो गया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी है। हादसे के समय बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल की पहचान हिमाचल के सोलन निवासी हुकुम चंद (60) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed