फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A NRI found dead in Nawanshahr of Punjab, who returned from Italy three days ago

तीन दिन पहले इटली से लौटे एनआरआई का मिला शव, घरवालों से कह कर गया था ये बात

Mon, 03 Jun 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
A NRI found dead in Nawanshahr of Punjab, who returned from Italy three days ago
सांकेतिक तस्वीर

तीन दिन पहले इटली से आए एनआरआई का शव कस्बा बहराम के गांव मुन्ना के मिलिट्री एरिया से बरामद हुआ है। मृतक 12 वर्ष से इटली में रह रहा था और 3 दिन पहले ही वापस आया था। वह अपने घरवालों से यूरो एक्सचेंज और एक्टिवा ठीक करवाने की बात कहकर गया था लेकिन वापस नहीं आया। 

विज्ञापन


जिले से सटे फगवाड़ा के गांव बलालों निवासी महिंदर पाल (42) की एक्टिवा भी शव से थोड़ी दूर पर पड़ी मिली। पर्स में 300 यूरो भी थे। शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक की पत्नी सुरिंदर कौर व फुफेरे भाई हरबिलास ने बताया कि महिंदर पाल 12 साल से इटली में बसे हुए हैं। तीन दिन पहले ही वे इटली से आए थे। 
विज्ञापन


महिंदर पाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से यूरो एक्सचेंज करवाने और एक्टिवा ठीक करवाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। महिंदर पाल के फोन पर घंटी बज रही थी लेकिन फोन उठाया नहीं जा रहा था। परिवार के लोगों ने फोन के लोकेशन का पता लगाया तो लोकेशन मिलिट्री एरिया के आसपास आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह जब गांव मुन्ना के पास से फार्म पर पहुंचे तो वहां पर महिंदर पाल का शव मुंह के बल पड़ा था। छाती व मुंह पर चोट के निशान थे। डीएसपी बंगानवनीत सिंह माहल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में पुलिस को डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार है या फिर परिवार की ओर से कोई तथ्य पेश किया जाएगा तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed