{"_id":"5d3863858ebc3e6ccd346d2f","slug":"a-man-shot-dead-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों-बातों में बढ़ा विवाद तो बिजली कर्मचारी ने साथी के सीने में उतारी पांच गोली, मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बातों-बातों में बढ़ा विवाद तो बिजली कर्मचारी ने साथी के सीने में उतारी पांच गोली, मौके पर तोड़ा दम
Wed, 24 Jul 2019 07:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी को लेकर दो बिजली कर्मचारियों के बीच तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर गोलियां दाग दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात लहरागागा के गांव खंडेबाद ग्रिड की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव खंडेबाद में स्थित 66केवी ग्रिड में गुरमीत सिंह बतौर एसएसए ड्यूटी निभा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार रात ड्यूटी करने के बाद सुबह के समय उसके दूसरे साथी एसएसए प्रदीप कुमार के साथ उसकी तकरार हो गई। इस दौरान गुस्से में आए प्रदीप कुमार ने गुरमीत सिंह पर फायरिंग कर दी। गुरमीत सिंह के सीने में पांच गोलियां लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना सदर के प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह को उसके साथी ने ही गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन