{"_id":"5d74fad08ebc3e93c125f750","slug":"a-man-murdered-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः जीजा की इस बात से खफा थी साली, पति के साथ मिल पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः जीजा की इस बात से खफा थी साली, पति के साथ मिल पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 08 Sep 2019 06:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव मलवाल कदीम में साली ने पति के साथ मिलकर जीजा को पीट-पीटकर मार डाला। जीजा अपनी पत्नी को साली के घर जाने से रोकता था। इसी रंजिश के तहत साली और उसके पति ने उसकी पिटाई की थी। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार को साली, उसके पति और मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गुरभजन सिंह निवासी मलवाल कदीम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई मलकीत सिंह (29) अपनी पत्नी मनजीत कौर को साली नानकी पत्नी प्रीतम सिंह के घर नहीं जाने देता था। मनजीत कौर जाने की जिद करती थी और कई बार अपनी बहन नानकी के घर चली जाती थी। वह अपनी बहन से कहती थी कि उसका पति मलकीत सिंह उसे यहां पर आने नहीं देता है।
विज्ञापन
साली नानकी ने शनिवार को मलकीत को अपने घर बुलाया वहां पर प्रीतम सिंह भी मौजूद था। साली और उसके पति के अलावा कुछ और लोगों ने मलकीत को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में मलकीत को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। वहां उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक गुरभजन सिंह के बयान पर साली नानकी, उसके पति प्रीतम सिंह, मृतक की पत्नी मनजीत कौर व मेवा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।