फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man attempt suicide by fires out of DC office in Tarn Taran

डीसी ऑफिस के बाहर युवक ने लगाई आग, थाना प्रभारी पर परेशान करने का आरोप

Thu, 23 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Updated Thu, 23 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
a man attempt suicide by fires out of DC office in Tarn Taran
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के तरनतारन के गांव वेरोवाल निवासी परमजीत सिंह ने थाना वेरोवाल के प्रभारी से तंग आकर बुधवार को डीसी कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। मौके पर थाना सदर की पुलिस के कर्मचारियों ने मुश्किल से उसकी आग को बुझाते हुए उसे तरनतारन के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन तरनतारन के सिविल अस्पताल में बर्निंग यूनिट न होने के कारण घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


परमजीत सिंह निवासी वेरोवाल ने मीडिया को बताया कि उसके ताया के लड़के जसबीर सिंह के 8 वर्षीय लड़के जश्नप्रीत सिंह का गांव के ही जरनैल सिंह ने अपहरण कर लिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। थाना प्रभारी ने जश्नप्रीत को बरनाला से बरामद करा दिया उसके बाद कथित रूप से थाना प्रभारी ने उनसे लड़की को बरामद कराने की एवज में पार्टी की मांग की। पार्टी न देने पर थाना प्रभारी ने जसबीर सिंह से कहा कि आरोपी जरनैल सिंह ने शिकायत की है कि उसने जश्नप्रीत का अपहरण जसवीर के चाचा के लड़के परमजीत सिंह के कहने पर किया गया था।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी ने जरनैल सिंह के परिवार को कथित रूप से धमकियां देते हुए कहा कि अब वह मामले में पूरे परिवार को फंसा देगा। थाना प्रभारी की इन बातों से आहत होकर परमजीत सिंह ने बुधवार को सुबह तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर ही थाना सदर के पुलिस कर्मचारियों ने उसे सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर बर्निंग यूनिट न होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध एसपीडी तिलकराज ने कहा कि थाना वेरोवाल के प्रभारी मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस को जरनैल सिंह का 1 दिन का रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान उसने जो भी बताया उसके हिसाब से थाना प्रभारी जांच कर रहे थे। परमजीत सिंह ने किस हालात में खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है।  इसकी भी जांच की जाएगी। 


पुलिस पर लगाए आरोप गलत
इस संबंध में थाना वेरोवाल वालों के प्रभारी गुरमिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने अपहरणकर्ता से लड़के को बरामद कर लिया था। अपहरणकर्ता का 1 दिन का पुलिस रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान उसने जो बातें पुलिस को बताई हैं, उसके अनुसार जांच की जा रही थी। अभी तक पुलिस ने परमजीत सिंह को जांच में शामिल नहीं किया है और न ही उसके घर पर कोई छापामारी की है। वह बिना वजह पुलिस पर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed