फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Case of child trafficking in Haryana's Bhiwani, case filed against accused

भिवानीः दो लाख में खरीदकर किशोरी से की शादी, बंधक बनाया तो दो मंजिला मकान से कूद गई

Wed, 02 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
A Case of child trafficking in Haryana's Bhiwani, case filed against accused
सांकेतिक तस्वीर

ओडिशा की एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके ताऊ ने भिवानी निवासी एक युवक को दो लाख रुपये में बेच दिया। खरीददार युवक ने उसका आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसकी उम्र 18 वर्ष दिखाकर लड़की से शादी कर ली। दो माह से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। मंगलवार को किशोरी इनके चंगुल से बचने के लिए दो मंजिला मकान से कूद गई। किशोरी के दोनों पांवों के अलावा हाथ में फ्रैक्चर आया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया है। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस ने युवक, उसकी मां, भाई और पीड़िता के ताऊ पर रेप, बाल तस्करी, बेचने, बाल विवाह, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक दो मंजिला मकान की खिड़की से करीब 15 साल की लड़की कूद गई। 
विज्ञापन


उसके पांव और हाथ में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद भी वह रेंगकर घर से थोड़ी दूर पहुंची। एक महिला ने उसे देखा और अपने घर ले जाकर पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद पुलिस पहुंची और किशोरी को सीडब्ल्यूसी कार्यालय लाया गया। किशोरी ने अपने ताऊ पर बेचने का आरोप लगाया। कुछ लोगों पर जबरन शादी करने, बंधक बनाकर रखने और दो माह से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। पुलिस ने बच्ची का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। छत से कूदने के कारण उसे हाथ, पांव, कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर बहन के घर जाने के बहाने लाकर बेच दिया

A Case of child trafficking in Haryana's Bhiwani, case filed against accused
सांकेतिक तस्वीर

किशोरी ने बताया कि उसकी मां नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं। वह ओडिशा के झासुबुड़ा जिले के एक सेवा सदन में रहकर पढ़ाई करती थी। करीब दो माह पहले उसका ताऊ त्योहार पर बहन के घर जाने की बात कहकर उसे ले गया। इसके बाद भिवानी में लाकर दो लाख में बेच दिया। 13 अक्तूबर 2018 में उसकी उम्र से काफी बड़े युवक से शादी कर दी गई। इसके बाद से उसे एक कमरे में बंद रखा गया। गलत काम किया गया। कभी एक समय तो कभी दो समय सिर्फ रोटी और पानी दिया गया। मंगलवार को वह मौका पाकर खिड़की से कूद गई। 

मामले में पीड़िता के ताऊ, आरोपी युवक, उसकी माता, उसके भाई के खिलाफ 376(3) किशोरी से दुष्कर्म, बाल तस्करी, बाल विवाह, लड़की को बेचने, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। किशोरी को छत से कूदने के कारण चोटें आई हैं। उसका उपचार करवाया जा रहा है।  - धर्मली देवी, एसआई, शहर थाना भिवानी

ओडिसा की एक किशोरी को दो लाख में बेचने और बाल विवाह करने का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने ताऊ पर बेचने, एक युवक और उसके परिजनों पर बाल विवाह करने, बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने, गलत कार्य करने के आरोप लगाए हैं।  - सुभाष जिंदल, चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed