फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 years old man murder in firozpur

गंडासे से किया वार और किराना दुकानदार की मौके पर मौत, पैसा बना कत्ल की वजह

Mon, 12 Feb 2018 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 12 Feb 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
70 years old man murder in firozpur
किराना दुकानदार की हत्या
एक युवक ने 70 साल के बुजुर्ग पर गंडासे से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस कत्ल की वजह पैसा बना। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। थाना कुलगढ़ी के तहत गांव झोक हरिहर में रविवार देर रात्रि एक 70 वर्षीय किराना दुकानदार की पैसे के लेन-देन में एक व्यक्ति ने हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पक्ष कि शिकायत पर गांव के ही आरोपी सुखराज सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक किराना दुकानदार वेद प्रकाश गांव झोक हरिहर में ही अपनी दुकान चलाता है। आरोपी सुखराज सिंह ने वेद प्रकाश से लगभग 20 हजार रुपये का सामान लिया था।
विज्ञापन


इसके एवज में सुखराज ने वेद को चेक दिया था, जो कि बाउंस हो गया था। इसी बात पर नाराज वेद ने सुखराज से पैसों की मांग की। रविवार रात को भी पैसे की मांग पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की, जिसकी शिकायत करने के लिए वेद प्रकाश आरोपी के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर ही सुखराज ने गंडासे के पिछले हिस्से से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ समय बाद मौके पर ही मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष कि शिकायत पर गांव झोंक हरिहर निवासी सुखराज सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed