फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 year old man murdered in Patiala of Punjab

पटियाला में कत्ल: मामूली बात पर छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, सिर पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट

Wed, 20 Apr 2022 06:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 06:22 PM IST
सार

डॉक्टरों के मुताबिक डंडे के वार से दिमाग के अंदर ब्लीडिंग होने से मौत हुई है। आरोपी ज्वाला सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
65 year old man murdered in Patiala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला थाना सदर के अधीन गांव रायपुर मंडला में मामूली सी बात को लेकर बहसबाजी के बाद छोटे ने बड़े भाई के सिर में डंडा मारकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी पुलिस चौकी बहादुरगढ़ के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह निवासी गांव रायपुर मंडला ने शिकायत दी है कि वह दोपहर के वक्त अपने पिता अमर सिंह (65) के साथ घर में मौजूद था। इसी बीच उनके घर के नजदीक ही रहने वाला उसका चाचा ज्वाला सिंह (58) तूड़ी भरी ट्राली लेकर आया और उनके घर के आगे लगाकर उतारने लगा। 

विज्ञापन


पिता अमर सिंह ने विरोध किया कि वह ट्राली को ले जाकर अपने घर के आगे खड़ा करे और वहीं तूड़ी उतारे, क्योंकि तूड़ी उतारने के कारण काफी धूल-मिट्टी उड़ रही है, जो उनके घर में आ रही है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में बहसबाजी हो गई। इसी दौरान तैश में आकर आरोपी ज्वाला सिंह ने अपने बड़े भाई अमर सिंह के सिर में जोर से डंडा मारा। इससे अमर सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक डंडे से सिर में कोई बाहरी चोट नहीं थी। डॉक्टरों के मुताबिक डंडे के वार से दिमाग के अंदर ब्लीडिंग होने से मौत हुई है। आरोपी ज्वाला सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed