फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 Crime Branch Officers Involvement in Moga Encounter

मोगा मुठभेड़ मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 05 Jul 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Sat, 05 Jul 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
5 Crime Branch Officers Involvement in Moga Encounter

मोगा मुठभेड़ से विवादों में घिरी चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराध शाखा के पांच कर्मियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अपहरण कर दस लाख रुपये कि फिरोती मांगने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जिन पर मामला दर्ज किया गया है उनमें चंडीगढ़ की अपराध शाखा के एसआई अशोक, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, कांस्टेबल अनिल, आजाद सिंह व पाली शामिल हैं। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में दी।

विज्ञापन

क्या था मामला

5 Crime Branch Officers Involvement in Moga Encounter

राजौरी गार्डन निवासी दीपक खन्ना उर्फ तुषार खन्ना वाहन चोरी के मामलों में भगोड़ा घोषित है। उसकी पत्नी सोनिया ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गत 30 अप्रैल को 10-12 लोग उसके घर आए थे और उसके पति को जबरन साथ ले गए।

उसके बाद उसे चंडीगढ़ पुलिस का फोन आया और पति को छोड़ने के बदले में दस लाख रुपये की मांग की। इसके बाद अदालत के निर्देश पर चंडीगढ़ पुलिस ने 15 मई को दीपक को पेश किया और बताया कि वह उनका मुखबिर है।

उसने एक मामले की जानकारी भी दी है। 30 अप्रैल को भी वह अपनी मर्जी से उनके साथ गया था। अदालत ने उसी दिन दीपक को रिहा करने के निर्देश दिए थे। वहीं, जब से दीपक को अदालत से छोड़ा गया वह गायब है।

भगोड़ा घोषित फिर भी गिरफ्तारी नहीं

5 Crime Branch Officers Involvement in Moga Encounter

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में कहा कि चंडीगढ़ कोर्ट से भगोड़ा घोषित दीपक को गिरफ्तार न करने पर वहां की अपराध शाखा के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। यह गंभीर लापरवाही है और विभागीय कार्रवाई जरूरी है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना व न्यायमूर्ति आरपी मित्तल की खंडपीठ दीपक की पत्नी सोनिया खन्ना की याचिका पर सुनवाई कर रही है। खंडपीठ ने क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त को स्वयं मामले की निगरानी में उचित कार्रवाई करके 25 अगस्त को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

दीपक पर दिल्ली में 34 मामले

5 Crime Branch Officers Involvement in Moga Encounter

अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पेश रिपोर्ट में कहा कि दीपक पर दिल्ली में भी 34 मामले दर्ज हैं और वह राजौरी गार्डन क्षेत्र का घोषित बदमाश है। दीपक को चंडीगढ़ पुलिस गैरकानूनी रूप से ले गई थी।

चंडीगढ़ की अपराध शाखा के एसआई अशोक, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, कांस्टेबल अनिल, आजाद सिंह व पाली के खिलाफ 11 जून को अपहरण करके गैरकानूनी रूप से बंधक बनाने व उगाही का प्रयास का मामला दर्ज किया गया, जिसकी जांच की जा रही है।

यह मामला अदालत में विचाराधीन है मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।
-डीएसपी जगबीर, क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed