{"_id":"61aa50f7d69e9a75fe4e9a0a","slug":"40-year-old-man-shot-dead-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर: गांव भुंदड़ में डेरा प्रेमी की हत्या, बाइक सवारों ने दुकान में मारी गोली, मृतक पर दर्ज था बेअदबी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुक्तसर: गांव भुंदड़ में डेरा प्रेमी की हत्या, बाइक सवारों ने दुकान में मारी गोली, मृतक पर दर्ज था बेअदबी का मामला
Fri, 03 Dec 2021 10:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:56 PM IST
सार
पंजाब के मुक्तसर में बाइक सवारों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। किराना दुकान में ही गोली मारकर दुकानदार की हत्या कर दी। मृतक डेरा प्रेमी था और उस पर बेअदबी का मामला भी दर्ज था। वारदात भुंदड़ गांव की है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाते लोग और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर जिले के गांव भुंदड़ में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने एक डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव में स्थित डेरा प्रेमी की किराना की दुकान पर शुक्रवार देर शाम को घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें दो व्यक्ति डेरा प्रेमी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने आए और गोली मार उसकी हत्या कर चलते बने।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चरनदास (40) पुत्र नीलू राम निवासी भुंदड़ शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव में स्थित अपनी किराना दुकान पर बैठा था। इतने में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए और कुछ सामान मांगा। जैसे ही चरनदास सामान तौलने लगा, इस दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल गोली मार दी। गोली चरनदास की आंख के पास माथे पर लगी। जबकि दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने चरनदास को गिद्दड़बाहा के अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत के चलते उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। मगर बठिंडा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतक डेरा प्रेमी पर 2018 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में थाना कोटभाई में केस भी दर्ज हुआ था, जो अभी विचाराधीन है। घटना के बाद एसएसपी सरबजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी थी।
विज्ञापन