{"_id":"6246f19083468e7414341c3c","slug":"40-year-old-man-commits-suicide-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की बड़ी खबरें: पठानकोट में दर्जी ने लगाया फंदा, जलालाबाद में जीजा-साला की मौत, बठिंडा में महिला का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब की बड़ी खबरें: पठानकोट में दर्जी ने लगाया फंदा, जलालाबाद में जीजा-साला की मौत, बठिंडा में महिला का शव मिला
Fri, 01 Apr 2022 06:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/जलालाबाद/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/जलालाबाद/बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:10 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में एक महिला का शव नहर से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। पठानकोट में 40 वर्षीय दर्जी ने घर में ही फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उधर, जलालाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साला की मौत होने से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के अबरोल नगर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली गई। मृतक की पहचान अबरोल नगर निवासी विकास के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि विकास दर्जी का काम करता था और अपने परिवार से अलग मकान में रहता था। बीती देर शाम उसने अपने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अबरोल नगर में व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच में सामने आया कि विकास अपने परिवार से अलग रह रहा था। वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया है। थाना एक में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जलालाबाद: सड़क हादसे में जीजा-साला की मौत
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित मंडी घुबाया के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार जीजा और साला की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार रात्रि लगभग एक बजे की है। पुलिस के मुताबिक जगसीर सिंह (जीजा) निवासी गांव भब्बा वट्टू उताड़ और संदीप सिंह (साला) निवासी गांव हस्ता कलां दोनों गुरुवार रात एक बजे बाइक पर सवार होकर कहीं से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित मंडी घुबाया के बस अड्डे से थोड़ी दूर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह के मुताबिक परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
बठिंडा: नहर से महिला का शव बरामद
बठिंडा के गांव माहीनंगल के नजदीक नहर में एक नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ है। शव के दोनों पैर रस्सी से बंध थे। यह करीब बीस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेंका गया है। फिलहाल थाना तलवंडी साबो पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया। अन्य पड़ोसी राज्यों के थानों से लापता महिलाओं के बारे जानकारी जुटाई जा रही है। थाना तलवंडी साबो पुलिस के पास कुलदीप सिंह निवासी तलवंडी साबों ने शिकायत दी कि 28 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि गांव माहीनंगल के पास नहर में एक महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा है। वह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को देकर शव को बाहर निकलवाया। जांच में खुलासा हुआ कि महिला के पैर बांधने के बाद उसकी हत्या की गई है और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंका गया है।