फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 man arrested with gun at Drunken Drive checking

ड्रंकन ड्राइव के नाके पर बंदूक के साथ 4 युवक गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
4 man arrested with gun at Drunken Drive checking
arrest - फोटो : demo

एंटी ड्रंकन नाके पर चेकिंग के दौरान कार चालकों से एक 12 बोर डबल बैरल गन बरामद हुई। युवकों के पास बंदूक का लाइसेंस नही था। जिसकेबाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 33-20 की डिवाडिंग रोड पर एंटी ड्रंकन नाका लगाया हुआ था। रात को करीब 11 बजे नाके पर पुलिस ने एक सफेद वरना गाड़ी रोकी। उसको सचिंदर चला रहा था। उसकी साथ वाली सीट पर गुरप्रीत सिंह बैठा हुआ था। पुलिस जब एल्को सेंसर से सचिंदर की शराब की मात्रा चेक कर रही थी, तभी उसकी नजर गुरप्रीत पर पड़ी, उसने अपने पैरो पर गन रखी हुई थी। जांच की तो वो 12 बोर की डबल बैरल गन निकली। जब पुलिस ने गुरप्रीत से गन के लाइसेंस के बारें में पूछा तो वह लाइसेंस दिखा नहीं पाया।
विज्ञापन


जिसके बाद नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के  इंस्पेक्टर कपिल देव  ने 100 नंबर पर फोन कर हथियार मिलने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंची और गन कब्जे में ले कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से गुरप्रीत सिंह और हरमिंदर सिंह रोपड़ और रमनीक शर्मा समराला क ा रहने वाला है। ये लोग  सेक्टर 46 में अपने दोस्त रमनीक शर्मा के पास आए हुए थे। बुधवार को पुलिस ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने चारों युवकों  को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत  में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed