फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 brutal rape incident in punjab

दिल दहला देंगी रेप की 4 घिनौनी वारदातें

Fri, 06 Feb 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 06 Feb 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
4 brutal rape incident in punjab

चार युवक 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। घ्ाटना पंजाब के मुक्तसर की है।

विज्ञापन


12 वर्षीय बालिका बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाथरूम के लिए अपने घर के कमरे से बाहर आई। इतने में चार युवक रिप्पू, रवि, बूटा तथा विक्की दीवार फांदकर उसके पास पहुंच गए और जबरदस्ती उसे उठाकर पास ही स्थित घर पर ले गए। जहां पर चारों ने उसके साथ दुराचार किया। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने पर उसकी मां और उसका चाचा लड़कों के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


मगर परिजनों के वहां पहुंचने पर चारों युवक मौके से फरार हो गए। बालिका के बयान पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती से मना किया तो घर में घुसकर रेप

4 brutal rape incident in punjab

एक युवक ने घर में अकेली देख युवती के साथ दुराचार किया। उसे धमकियां देकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने कैलाश नगर निवासी सागर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घ्‍ाटना पंजाब के लु‌धियाना की है।

पुलिस ने वीरवार को पीड़ित युवती की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित युवती को काफी समय से परेशान करता था। उसे दोस्ती करने के लिए मजबूर करता था। आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर वह उसके साथ दोस्ती नहीं करेगी तो वह उसके मुंह पर तेजाब डाल देगा। कुछ समय पहले पीड़ित युवती घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया।

शादी का झांसा देकर रेप, 4 बार गर्भपात

4 brutal rape incident in punjab

एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के गर्भवती हुई तो आरोपी ने खुद को उसका पति बताकर चार बार उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। घ्‍ाटना पंजाब के लुधियाना की है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पक्खोवाल रोड स्थित ग्रीन फील्ड निवासी अनुपम जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं पुलिस पीड़ित महिला के मेडिकल कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनुपम जिंदल और उसके बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

4 brutal rape incident in punjab

एक व्यक्ति की ने चार साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। हैवानियत की यह घटना पंजाब के लुधियाना की है। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची के परिजन उसे ढूंढ रहे थे तो बच्ची पड़ोसी के कमरे में चिल्ला रही थी। उन्होंने तुरंत आरोपी को काबू कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल दाखिल करा दिया है।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के गांव गाउरी निवासी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मेडिकल जांच कराकर उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिए हैं। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी।

इस दौरान आरोपी उनकी बेटी को अपने कमरे में ले गया। काफी समय तक घर वापस न आने पर उसकी मां ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्ची का पिता काम पर से वापस आया तो वह उसे ढूंढने जाने लगा तो पड़ोसी के कमरे से चीखने की आवाज आई। परिजनों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले किया।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमल दत्त ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed