फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 year old youth commits suicide in Ludhiana

Suicide case in Ludhiana: 32 वर्षीय युवक ने नहर किनारे पेड़ से फांसी लगाई, वीडियो वायरल होने पर चला पता

Thu, 19 May 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 May 2022 06:28 PM IST
सार

एसएचओ परमदीप सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह गांव शंकर का रहने वाला था और वहीं पर उसकी गाड़ी की एसी रिपेयरिंग की दुकान थी। पिछले कुछ दिनों से उसका परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। 

विज्ञापन
32 year old youth commits suicide in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक 32 वर्षीय युवक ने नहर किनारे पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब एक राहगीर वहां से निकल रहा था तो उसने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक मंजीत सिंह गांव शंकर का रहने वाला था। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दी।

विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना डेहलों के एसएचओ परमदीप सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह गांव शंकर का रहने वाला था और वहीं पर उसकी गाड़ी की एसी रिपेयरिंग की दुकान थी। पिछले कुछ दिनों से उसका परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह भी उसका घरेलू बातों को लेकर परिवार के साथ झगड़ा हुआ और वह परिवार से झगड़ा करने के बाद बैग पैक कर अपनी जेन कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह सीधे कैंड नहर के पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी करने के बाद रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर जान दे दी। उन्होंने बताया कि मृतक के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वीडियो वायरल होने और कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और वहां से कागजात के जरिये परिवार वालों को पता लगाया गया है। जांच की जा रही है, जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed