फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Arrest in Kurali Gangrape Issue

कुराली गैंगरेप मामलाः पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी

Sun, 09 Feb 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली Updated Sun, 09 Feb 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
3 Arrest in Kurali Gangrape Issue
थाना सदर में पड़ते एक गांव की दो युवतियों को अगवा कर बंदूक की नोंक पर गैंग रेप के मामले में पुलिस ने परचा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिसंबर 13 के अंत की है।
विज्ञापन


पुलिस को पहले एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच की गई तो गैंग रेप का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि मोहाली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही उसकी बेटी कुछ दिनों से उदास थी। वजह पूछने पर उसने बताया कि उसका एक दोस्त उसे शादी का झांसा देता रहा। कुछ दिन पहले यह कहकर चंडीगढ़ ले गया कि उसके माता-पिता आ रहे हैं, शादी की बात करनी है। वहां सेक्टर 39 के एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच शुरू हुई तो पीड़िता और उसकी एक सहेली ने एक और जुर्म की दास्तान पुलिस को बताई। पुलिस को दिए बयान में दोनों युवतियों ने कहा कि वे 27 दिसंबर-14 को पढ़ने के लिए घर से मोहाली जा रही थीं।

कुराली-सिसवां रोड पर कुछ नौजवानों अपनी आल्टो कार उनके स्कूटर के आगे लगा कर उन्हें रोक लिया। उनके साथ बाइक सवार भी थे। बंदूकों की नोंक पर उन्हें जबरन कार में बैठाया गया। युवक उन्हें गांव मानकपुर शरीफ के एक घर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया।

शाम को उन्हें मिर्जापुर के जंगल में एक फार्म हाउस पर ले जाया गया। जहां युवकों ने सारी रात उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्हें डराने के लिए फायरिंग भी की गई। अगले दिन युवक उन्हें गांव के मोड़ पर धमकियां देते हुए छोड़ गए।

युवतियों ने डर के मारे मुंह बंद कर लिया था। पर जब एक युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई, तो उन्होंने हिम्मत कर पुलिस को इस घटना के बारे में भी बता दिया।

पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अनमोलदीप सिंह के खिलाफ परचा दर्ज किया है। वहीं, गैंग रेप के मामले में बरनी, लाली, पम्मा, तलविंदर सिंह, पलविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ परचा दर्ज किया गया है।


जिनमें तलविंदर, पलविंदर व गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी थाने के एसएचओ इकबाल सिंह ने कहा कि बाकी चारों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed