फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 year old youth murdered in Chandigarh

मनीमाजरा: सात घंटे रेकी के बाद रंजिश में युवक की हत्या, हंगामे के बाद पुलिस ने 302 की धारा जोड़ी

Sun, 22 May 2022 10:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 May 2022 10:20 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (304) का मामला दर्ज किया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपियों ने हत्या की है।

विज्ञापन
24 year old youth murdered in Chandigarh
मृतक सूरज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मनीमाजरा वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सूरज की हत्या आरोपियों ने रंजिशन में की थी। बदला लेने के लिए चारों आरोपियों ने सात घंटे तक रेकी की। इसके बाद चिल्ड्रेन पार्क के पास रात साढ़े 12 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन


तीन आरोपी मौलीजागरां, जबकि एक बलटाना का रहने वाला है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। उधर, हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हाउसिंग बोर्ड चौक पर जाम लगाने की घोषण की। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (304) का मामला दर्ज किया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपियों ने हत्या की है। पुलिस अधिकारी काफी देर तक परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन उनकी किसी ने एक नहीं सुनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सौंधी के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग
हाउसिंग बोर्ड चौक जाम करने की सूचना जैसे ही डीएसपी सुखविंदर पाल सौंधी को मिली वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक सूरज के परिजनों और रिश्तेदारों से बात की। इसके बाद उन्होंने हत्या (302) की धारा जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस का दावा है कि उनके पास इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य हैं। वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। 
 
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया संस्कार
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि बयान के आधार पर पहले आईपीसी की धारा 304 लगाई थी। जांच के बाद हत्या की धारा 302 जोड़ी गई है। सूरज के पिता का देहांत हो चुका है। उसका एक बेटा राजेश शादीशुदा है। सूरज नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मचारी का काम करता था। वाल्मीकि कल्याण कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार रांझा ने पुलिस गश्त बढ़ाने मांग की है।

शाम साढ़े 4 बजे हुई थी मामूली कहासुनी
सूरज के 54 वर्षीय चाचा पम्मी ने बताया कि वह सेक्टर-23 में रहते हैं। वह रेलवे में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को पिता से मिलने चिल्ड्रेन पार्क स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में आए थे। उन्होंने कार घर के पास खड़ी की थी। शाम साढ़े 4 बजे जब घर जाने के लिए गाड़ी बैक करने लगे तो पीछे से युवक ने गाड़ी पर हाथ मारा।

युवक ने कहा कि गाड़ी के पीछे बच्चा है, क्या अंधा हो गया है। इसी बात को लेकर दो युवकों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इस दौरान एक युवक ने उनका गला पकड़ लिया। इसी दौरान भतीजा सूरज आ गया और उसने युवकों को धक्का मार पीछे हटाया। इस पर युवकों ने पुलिस को कॉल कर दी और मौके पर पीसीआर पहुंची गई। पुलिस ने युवक को समझाकर मामला शांत करवा दिया था। 

आरोपी युवकों से मृतक के चाचा ने मांगी थी माफी
सूरज के चाचा पम्मी ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से माफी भी मांगी थी, ताकि बात आगे न बढ़े। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। उन्होंने बताया कि कुछ युवक रात में उनके घर के पास रेकी करने आए लेकिन सूरज कहीं नहीं मिला। शनिवार रात साढ़े 12 बजे सूरज मार्केट से घर आ रहा था। वह घर से कुछ ही दूर था कि चारों आरोपियों ने उसे देख लिया और एक आरोपी ने गले पर लोहे का पंच मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक युवक ने छाती पर लात से तीन वार किए। इसके बाद जाते समय भी आरोपी ने उसके गले पर पंच से वार किया। इस दौरान एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed