{"_id":"00c3912d605e809c8d0a5a5e3c6efd5a","slug":"220-and-seven-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर 220 डॉलर और सात हजार कैश्ा लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के बल पर 220 डॉलर और सात हजार कैश्ा लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 11 May 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पावर कालोनी के सामने देर रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू के बल पर 220 डॉलर और सात हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 निवासी विनोद मनचंदा कंसल्टेंट का काम करते हैं। शनिवार को वह अपने किसी क्लाइंट के वीजा से संबंधित काम के लिए दिल्ली गए थे।
देर रात दिल्ली-शिमला बस से वापस आए और पंचकूला-जीरकपुर बॉर्डर पर उतरकर पैदल ही घर की तरफ निकल लिए। जब पावर कालोनी के सामने पहुंचे तो पीछे से एक बाइक आई, जिस पर तीन युवक बैठे थे।
विज्ञापन
एक युवक ने विनोद को चाकू दिखाया और कहा कि ‘अंकल दे दो सब कुछ’। विनोद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि तीन लुटेरों की धमकी से वह डर गए और उन्हें अपना पर्स दे दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन