फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 Years old girl murdered after misdeed in Punjab

खौफनाक: 22 साल की युवती से दुष्कर्म; आरोपी ने वीडियो बनाया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

Thu, 19 Oct 2023 07:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था और अब पीड़िता की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
22 Years old girl murdered after misdeed in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। अब आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। कोटकपूरा सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के बाद अब हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान युवती ने बयान दिया कि 12 अक्तूबर को जब वह अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर गई तो उसने वहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद अगले दिन जब वह अपना वीडियो डिलीट करवाने दोबारा उसके घर गई तो आरोपी ने उसे जहर खिला दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था और अब पीड़िता की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed