फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 drug traffickers arrested by NCB, 4 kg hashish seized

एनसीबी ने दबोचे दो ड्रग्स तस्कर, 4 किलो चरस बरामद

Wed, 13 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
2 drug traffickers arrested by NCB, 4 kg hashish seized
ड्रग तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार सुबह नशे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 4.780 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। एनसीबी ने दोनों को मोहाली के दारा स्टूडियो के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एनसीबी चंडीगढ़ के जोनल डायरेक्टर कौस्तुब शर्मा ने बताया कि  उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की खेप इस रास्ते से पंजाब के पठानकोट जानी है। इसके बाद एनसीबी ने दारा स्टूडियो के पास ट्रैप लगाकर सुबह करीब 11 बजे इनोवा गाड़ी से आ रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान लुधियाना निवासी सचिन शर्मा (42) और मोहित कुमार जेठी (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चंबा से ला रहे थे ड्रग्स
एनसीबी ने बताया की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चंबा (हिमाचल) से ड्रग्स लाकर पंजाब में बेचते थे। दोनों ज्यादातर सप्लाई लुधियाना में ही करते थे। करीब चार माह से ड्रग्स तस्करी कर रहे थे। सोमवार को वह चरस पठानकोट (पंजाब) ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने गाड़ीवाले से झूठ बोला 
एनसीबी ने बताया कि आरोपियों ने इनोवा गाड़ी किराए पर ली थी। जब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उस समय गाड़ी में ड्राइवर के अलावा दो अन्य युवक भी थे। लेकिन इन तीनों को चरस तस्करी के बारे में जानकारी नहीं थी।


नसीबी ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी वाले से कहा था कि पठानकोट से मरीज को लाना है। एनसीबी का कहना है कि अन्य दो युवक आरोपियों के जानकार हैं, उनको माथा टिकवाने के बहाने लाया गया था। एनसीबी ने उनसे भी पूछताछ की, लेकिन ड्रग्स तस्करी में उनकी कोई भूमिका नहीं मिली। इस कारण उन पर केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed