{"_id":"d19ac41d1948a6d5236e1c6cb3a28843","slug":"2-congress-leaders-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 2 कांग्रेस नेताओं की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब: 2 कांग्रेस नेताओं की हादसे में मौत
डिजिटल टीम/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 25 Sep 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के दो कांग्रेस नेताओं की सड़क हादसे में मौत होने की खबर है। हादसा, गंगानगर से फरीदकोट रोड पर फाजिल्का और जालंधर के बीच हुआ। हादसे में मरने वाले कांग्रेस नेताओं की पहचान गुरभेज सिंह रंधावा (60) पुत्र कुंदन सिंह व नम्बरदार अजमेर सिंह (47) पुत्र मोहिन्द्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उनकी गाड़ी में सवार अमृतपाल सिंह चट्ठा पुत्र राजबीर सिंह चट्ठा निवासी गढ़ा व बलदेव सिंह निवासी जालंधर की हालत गम्भीर बताई जा रही है। उन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों किसी काम से फाजिल्का गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
जैसे ही गुरभेज सिंह और अजमेर सिंह के शव जालंधर स्थित मिट्ठापुर गांव में पहुंचे तो गांव का कोई भी व्यक्ति यह मानने को तैयार नहीं था कि वे दोनों इस संसार को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए हैं। परिवार वालों से भी शव देखे नहीं जा रहे थे। दोनों का पूरे क्षेत्र में खासा नाम था।
विज्ञापन